मेजा उपजिलाधिकारी नहीं कर रहे हैं। हाईकोर्ट के आदेशों का पालन, किसान मायूस

मेजा/प्रयागराज: उच्च न्यायालय के आदेशों का अधिकारी व राजस्व कर्मी कर रहे हैं। अवलेहना उच्च न्यायालय के द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में मेजा तहसील के अधिकारी एवं राजस्व कर्मी लापरवाही करते हुए नजर आ रहे हैं। मामला मां डा क्षेत्र के ग्राम सभा बभनी हैठार का है। किसान उमाशंकर दुबे पुत्र राम लखन दुबे मैं हक बंदी वाद गाटा संख्या 345 मौजा बभनी है तार बाबत हाई कोर्ट न्यायालय में दाखिल किया। जिसमें उच्च न्यायालय इलाहाबाद का निर्देश हुआ कि मामले को 3 माह के अंदर निस्तारण कर दिया जाए। आदेशों के  अनुपालन में संबंधित राजस्व कर्मी व अधिकारियों द्वारा लापरवाही की जा रही है। उक्त किसान का आरोप है कि संबंधित राजस्व कर्मी व अधिकारी मौके पर  ना जा कर नाही जमीन की पैमाइश की गई| इसके बावजूद तहसील के संबंधित अधिकारी व राजस्व कर कर्मी तहसील में बैठकर मनमानी कर रहे हैं| और ना ही समय पर समस्या का निस्तारण कर रहे हैं| पीड़ित किसान ने पत्रकारों से वार्तालाप के दौरान बताया कि।मैंने बार-बार उपजिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई उसके बावजूद मेरी समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है| और ना ही किसी भी प्रकार का सम्मानजनक उत्तर दिया जा रहा है| इन सब दृश्य को देखकर कयास लगाया जा सकता है कि आए दिन शासन प्रशासन ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के प्रति न्याय की बातें करते हुए नजर आते हैं लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और बयां करती है

Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*