बजरंग दल जिला संयोजक विपिन गुप्ता की हत्या करने की फिराक में गौतस्कर पशु माफिया
रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा
प्रयागराज /कौन्धियारा। विपिन गुप्ता विश्वहिंदू परिषद (बजरंग दल) जिला संयोजक के दायित्व का निर्वहन करते हुए सामाजिक कार्यो व गौतस्कर पशु माफियाओ के विरुद्ध विगत कई वर्षों से अभियान चला कर प्रशाशन के सहयोग से गौवंशो को मुक्त कराया व मुकदमा पंजीकृत कराया है अब वही गौतस्कर पशु माफिया एक राय होकर विपिन गुप्ता की अपहरण व हत्या करने की फिराक में है पिछले कुछ दिनों से कुछ अपराधी विपिन गुप्ता का जारी बाजार में जहाँ बैठना उठना है वहाँ पर सफेद बोलेरो जिसका नम्बर UP 93 X 1077 व दो काले रंग की स्कार्पियो से अज्ञात नंबर से करीब 15 से 20 लोग अपहरण व हत्या करने के लिए आये दिन पीछा कर रहे है जिसमे स्थानीय लोगो ने कैश अंसारी व पप्पू अली नाम के युवक की पहचान की है जिसका प्रार्थना पत्र थाना अध्यक्ष कौंधियारा संतोष सिंह को दिया है ।थानाध्यक्ष संतोष सिंह का कहना है कि विपिन गुप्ता जी के तरफ तहरीर दी गई है जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी ।
Comments
Post a Comment
वन फोर्थ (हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र/न्यूज पोर्टल) 7054273033