अपर जिला अधिकारी के अगुवाई में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न

अरुण विश्वकर्मा संवाददाता
मेजा (प्रयागराज)। मेजा तहसील में दिन मंगलवार को अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व मार्तंड प्रताप सिंह एवं  मेजा उप जिलाधिकारी दयाशंकर पाठक के अगुवाई में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न हुआ। मेजा तहसील के ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही रिमझिम के बीच क्षेत्र के फरियादियों ने अपनी अपनी फरियाद लेकर समाधान दिवस पर पहुंचे। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 257 शिकायतों प्रार्थना पत्र मिले सबसे ज्यादा शिकायतें राजस्व से संबंधित   कोई शिकायत 98 व विकास कार्य 38 स्वास्थ्य विभाग से संबंधित एक समाज कल्याण से 7 संबंधित थाना पुलिस 39 अन्य अन्य शिकायतें 71 शिकायत पत्र प्राप्त हुए संबंधित  अधिकारियों ने संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान पहुंचे फरियादियों की समस्या सुनी और संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए तत्काल शिकायतों का  निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया। संपूर्ण समाधान दिवस मौके पर एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका।


Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*