उन्नाव रेप पीड़िता के साथ कैसे हुआ एक्सिडेंट? ट्रक ड्राइवर ने किया ये खुलासा

उन्नाव रेप पीड़िता के साथ रायबरेली में हुए सड़क हादसे के आरोपी ट्रक ड्राइवर आशीष कुमार पाल और क्लीनर मोहन तीन दिन की रिमांड पर सीबीआई की कस्टडी में है.

उन्‍नाव रेप पीड़ि‍ता के साथ रायबरेली में हुए सड़क हादसे मामले में सीबीआई के अधिकारियों ने ट्रक के ड्राइवर से पूछताछ की है. इस बीच पुलिस की जांच में ट्रक ड्राइवर आशीष पाल ने कई अहम खुलासे किए हैं. गौरतलब है कि ट्रक के क्‍लीनर और ड्राइवर ने बताया था कि हादसे के वक्त ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी.आशीष ने पुलिस को बताया ि‍कि वह बांदा से 27 जुलाई को तकरीबन 12 बजे चला था. ट्रक बांदा से फतेहपुर, लालगंज होते हुए रायबरेली जा रहा था.

आशीष ने बताया कि उसने बांदा के लांबा गांव से ट्रक में मौरंग लोड किया था. पुलिस ने जब उससे पूछा कि उन्‍नाव में उसका कोई रिश्‍तेदार भी है, तो उसने इससे इनकार किया. आशीष पिछले चार महीने से दुर्घटनाग्रस्‍त ट्रक को चला रहा था. पुलिस पूछताछ में इसकी पुष्टि भी की है.

50-55 किलोमीटर प्रति घंटे की थी रफ्तार
ट्रक के ड्राइवर ने दुर्घटना के वक्‍त वाहन की रफ्तार 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे होने की बात कबूल की है. उसने बताया कि बारिश बहुत तेज हो रही थी. ऐसे में अचानक सामने चार पहिया गाड़ी नजर आई. बकौल आशीष, उसने ब्रेक लगाया तो ट्रक के आगे का हिस्‍सा बाईं ओर और पीछे का हिस्‍सा दाहिने ओर चला गया था. इस दौरान सामने से आ रही कार ने ट्रक में टक्‍कर मार दी और ट्रक घूम गया. साथ ही आशीष ने बताया कि वह लालगंज में मौरंग गिराने वाला था. हालांकि, उसने बताया कि उसे संबंधित व्‍यक्ति का नाम नहीं पता, जिसके यहां मौरंग गिराना था. उसे दलाल के जरिये यह ऑर्डर मिला था.

आपको बता दें कि उन्नाव रेप पीड़िता के साथ रायबरेली में हुए सड़क हादसे के आरोपी ट्रक ड्राइवर आशीष कुमार पाल और क्लीनर मोहन 3 दिन की रिमांड पर सीबीआई की कस्टडी में है.

यह है पूरा मामला 
उन्नाव के विधायक कुलदीप सेंगर पर रेप का आरोप लगाने वाली पीड़िता अपने परिजनों समेत रायबरेली से उन्नाव लौटते समय रास्ते में सड़क हादसे का शिकार हो गई थी. उसकी कार और ट्रक के बीच हुई टक्कर में पीड़िता की चाची और मौसी की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि वो खुद और उसके वकील महेंद्र सिंह चौहान गंभीर रूप से घायल हैं.

दोनों घायलों का लखनऊ के केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है. प्रशासन ने ऐलान किया है कि दुर्घटना में घायल दोनों लोगों (रेप पीड़िता और उसके वकील) के इलाज का सारा खर्च राज्य सरकार उठाएगी.


Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*