लौलली क्षेत्र में मूलभूत समस्या को लेकर धरना


लौलली क्षेत्र में मूलभूत समस्या को लेकर धरना 

फ़तेहपुर। बीते दिनो की भांति आज भी ललौली थाना क्षेत्र के महमूदपुर, पलटूपुर आदि मजरों में मूलभूत समस्याओं को लेकर धरना जारी रहा।  धरने का कारण मूलभूत समस्या महमूदपुर ग्रामसभा के अन्दर किसी प्रकार का एक भी विद्यालय का ना होना,  सड़क,  बिजली,  शौचालय,  आवास,  नाली,  खरन्झा,  आदि समस्या से पुरा गाव परेशान है।  कई बार ग्रमीणों ने प्रशासन ने अपनी मूलभूत समस्याओं को अवगत कराया। जिसका निस्तारण आजतक नहीं किया गया। सारे आला अधिकारी के कान में जूं तक नहीं रेंगी व किसी का ध्यान वहां नहीं गया या ये कहे की आला अधिकारी सब जानकर अन्जान बने हुए है। ग्रामीणों की मुख्य सार्वजनिक समस्याओं को एक हफ्ते पूरी होने की मांग की है।  ग्रामप्रधान व कोटेदार के खिलाफ उच्च अधिकारी से निष्पक्षरूप से जाँच कराई जाए। ऐसा ना होने पर हम समस्त क्षेत्रवासी पुनः एक हफ्ते तक जिला मुख्यालय में भूख हड़ताल के लिऐ बाध्य रहेंगे। 

Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*