बीमारी से तंग युवक ने फांसी लगाकर दी जान

जोनिहां : कोतवाली के मनौटी गांव में युवक ने बीमारी से तंग आकर छप्पर के बांस में रस्सी डालकर फांसी के फंदे में लटक कर जान दे दी। मनौटी गांव निवासी छोटकू का 21 वर्षीय पुत्र राजेश मुंबई में सिलाई का काम करता था। एक माह पहले मुंबई में बीमार पड़ गया। इलाज कराने के बाद जब उसे आराम नहीं मिला तो वापस गांव लौट आया। परिजनों ने जोनिहां के निजी अस्पताल में इलाज शुरू कराया। इसके बाद भी जब उसे आराम नहीं मिली तो रविवार की देर रात छत में रखे छप्पर के बांस में रस्सी डालकर फांसी लगा ली। परिजनों ने युवक को फांसी के फंदे से नीचे उतारा। तब तक युवक की मौत हो गई। पिता ने पुलिस को सूचना दी। पिता ने बताया एक महीने से बीमार चल रहा था। इलाज भी जोनिहां में करा रहे थे। बीमारी से काफी परेशान रहता था। युवक अविवाहित था। कोतवाली प्रभारी नंदलाल सिंह ने बताया युवक ने बीमारी के चलते फांसी लगा ली है।

Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*