ऑनलाइन आवेदन से मिलेगा योजनाओं का लाभ

फतेहपुर : सोमवार को विजयीपुर ब्लाक प्रांगण में पेंशन मेला तो बहुआ ब्लाक में कृषि मेले का आयोजन कर सरकार की लाभार्थी परक योजना की जानकारी दी गयी। विजयीपुर में जहां 2188 लाभार्थियों ने मेले का लाभ उठाया तो वहीं बहुआ में 103 किसानों का पंजीकरण कृषि पोर्टल में करके उन्हें योजना का लाभ देने के लिए पात्र बनाया गया। अधिकारियों ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ पाने के लिए आनलाइन आवेदन करें।

बहुआ ब्लाक परिसर में आयोजित कृषि मेले में भूमि सरंक्षण अधिकारी आरपी कुश्वाहा, बीडीओ अजय पांडेय, बीज गोदाम प्रभारी धर्मेंद्र व महेंद्र रहे। इस मौके पर किसानों को मृदा स्वास्थ्य, मृदा परीक्षण, बीजों में अनुदान, कृषि यंत्रों पर अनुदान समेत ऋण माफी व किसान क्रेडिट कार्ड, व किसान सम्मान निधि व मानधन पेंशन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उधर विजयीपुर ब्लाक मेले में सुबह दस बजे से पहले ही भीड़ एकत्र हो गई। प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के प्रयास में सरकारी अमला जुटा रहा। समाज कल्याण अधिकारी केएस मिश्र, परियोजना निदेशक एके निगम व बीडीओ गोपीनाथ पाठक ने विस्तार से जानकारी दी।

किस योजना के कितने आवेदन

दिव्यांग पेंशन योजना- कुल 61
विधवा पेंशन योजना - कुल 506
वृद्धावस्था पेंशन योजना- कुल 1709
आयुष्मान भारत योजना - नवीन गोल्डन कार्ड 120

Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*