आजम खान के विधायक बेटे को पुलिस ने हिरासत में लिया, जांच में बाधा डालने का आरोप
समाजवादी पार्टी नेता सांसद आजम खान के विधायक बेटे अब्दुल्ला आजम को पुलिस कार्रवाई में बाधा डालने के आरोप में हिरासत में लिया गया है.
समाजवादी पार्टी (सपा) नेता सांसद आजम खान के विधायक बेटे अब्दुल्ला आजम को पुलिस की कार्रवाई में बाधा डालने के आरोप में हिरासत में लिया गया है. मदरसा आलिया से चोरी हुई किताबों के मामले में आज दूसरे दिन भी पुलिस जौहर यूनिवर्सिटी में छापेमारी कर रही थी. इसी दौरान पुलिस की कार्रवाई में बाधा डालने के आरोप में सीओ सिटी उन्हें अपने साथ ले गए. फिलहाल पुलिस की टीम जौहर यूनिवर्सिटी में मौजूद है.
अब्दुल्ला आजम स्वार से विधायक हैं. एसपी डॉ. अजय पाल ने बताया कि काम में बाधा डालने की वजह से उन्हें हिरासत में लिया गया है. अभी उन्हें कहां ले जाया गया है, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है. बता दें कि कल पुलिस ने जौहर यूनिवर्सिटी से चोर्री हुई 2000 किताबों को बरामद किया था.
अब्दुल्ला आजम के खिलाफ पहले से यूपी पुलिस ने धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया था. पूर्व मंत्री के बेटे की तहरीर पर यह एफआईआर दर्ज की गई है. अब्दुल्ला आजम का पासपोर्ट जब्त करने की मांग की गई है.
बता दें कि हाल ही में भू-माफिया घोषित होने के बाद आज़म खान को कई झटके लगे. उनके खिलाफ जमीन अतिक्रमण के 27 मामले दर्ज किए गए. दूसरी ओर रामपुर ज़िला प्रशासन ने जौहर ट्रस्ट को लीज पर दी गई 2 बिल्डिंगों- मदरसा आलिया और दारुल अवाम की लीज को निरस्त करने की संस्तुति (सिफारिश) शासन से की.
इसके बाद बीजेपी की महिला सांसद पर की गई टिप्पणी के लिए भी आजम खान की काफी फजीहत हुई और उन्हें अपनी विवादित टिप्पणी के लिए लोकसभा में सांसद से माफी मांगनी पड़ी.

(इनपुट- विशाल सक्सेना)

Comments
Post a Comment
वन फोर्थ (हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र/न्यूज पोर्टल) 7054273033