नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
बकेवर। बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम पहाड़ीपुर में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन खेत में काम कर रहे थे। पुलिस मायके पक्ष की तहरीर का इंतजार कर रही है।
पहाड़ीपुर के रामकृपाल की पत्नी प्रीति (20) उर्फ पच्ची ने आत्महत्या कर ली। प्रीती की शादी पिछले वर्ष 11 मई को हुई थी। मायका झंझरी पुरवा थाना जसपुरा जिला बांदा में है। पति जूरासिंह सूरत की एक फैक्ट्री में नौकरी करता है। वह सूरत में है। ससुर रामकृपाल ने बताया कि घटना के दौरान वह अपनी पत्नी के साथ खेत में मिर्च की निराई कर रहा था। बेटी किरन ने बताया कि उसकी भाभी प्रीति ने उसेे बकरी चराने के लिए जंगल भेज दिया था। इसके बाद कुंडी अंदर से लगा कर फांसी लगा लिया है। वह लोग घर पहुंचे। थोड़ी देर में पुलिस भी आ गई। बकेवर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि अभी तहरीर का इंतजार किया जा रहा है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
Comments
Post a Comment
वन फोर्थ (हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र/न्यूज पोर्टल) 7054273033