डीएम साहब ,? कोराव तहसील क्षेत्र के मानपुर उचित दर विक्रेता की अभी तक नही हुई दुकान निरस्त

डीएम के आदेश के पर उचित दर विक्रेता की दुकान निलंबित व 3/7 आवश्यक वस्तु अधीनियम के तहत की जा चुकी है कार्यवाही ग्रामीणों ने निलंबित कोटेदार की दुकान निरस्त किये जाने व तत्पश्चात नई दुकान चयन की माँग

कोराव ( प्रयागराज)  कोराव तहसील क्षेत्र के मानपुर के कोटेदार सूर्य लाल की दुकान 4 जून 2019 को डीएम के आदेश पर दुकान निलंबित कर दी गई और 26 जून 2019 को डीएम के आदेश पर 3/7 आवश्यक वस्तु वितरण अधीनियम  के तहत कोराव थाना में निलंबित कोटेदार के वीरुद्ध मुकदमा भी दर्ज हुआ है परन्तु अभी  तक निलंबित दुकान को निरस्त नही किया है । ग्रामीणों ने उक्त दुकान को तत्काल निरस्त करते हुए नए दुकान चयन की माँग की है जिससे गाव की जनता की सही तरीके से आगे राशन व मिट्टी का तेल मिल सके।

वन फोर्थ से अरुण कुमार की रिपोर्ट

Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*