तसलीमा नसरीन को एक साल और भारत में रहने की मिली इजाजत
तीन महीने इजाजत मिलने के बाद तसलीमा नसरीन ने केंद्र सरकार और गृहमंत्री अमित शाह से अपने वीजा की समयसीमा बढ़ाने की गुहार लगाई थी.
बांग्लादेशी लेखिका तसलीमा नसरीन को भारत में एक साल और रहने की अनुमति मिल गई है. इससे पहले भारत की ओर से बांग्लादेशी लेखिका को तीन महीने और भारत में रहने की इजाजत दी गई थी. केवल तीन महीने इजाजत मिलने के बाद तसलीमा नसरीन ने केंद्र सरकार और गृहमंत्री अमित शाह से अपने वीजा की समयसीमा बढ़ाने की गुहार लगाई थी.
तसलीमा ने ट्वीट पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा, ट्विटर बहुत ताकतवर है! 16 जुलाई को मैंने ट्वीट किया था कि मेरा निवास परमिट बढ़ाया नहीं गया है. 17 जुलाई को इसे बढ़ाया गया था, लेकिन केवल तीन महीने के लिए. इसलिए कई ट्विटर मित्रों ने गृहमंत्रालय से अनुरोध किया कि इस अवधि को और अधिक समय तक बढ़ाया जाए. अब इसे एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है. धन्यवाद MHA.मेरे ट्विटर दोस्तों को बहुत सारा प्यार.

कुछ समय पहले तसलीमा ने ट्वीट करते हुए कहा था कि "माननीय अमित शाह जी मेरा आवासीय परमिट बढ़ाने के लिए आपका धन्यवाद. लेकिन मैं हैरान हूं कि यह मात्र 3 महीने है. मैं पांच साल के लिए आवेदन करती हूं, लेकिन मुझे केवल तीन महीने का ही एक्सटेंशन मिल रहा है. माननीय राजनाथ सिंह जी ने मुझे 50 साल के एक्सटेंशन का आश्वासन दिया था. भारत मेरा एकमात्र घर है. उम्मीद है आप मुझे बचाएंगे."
2004 से भारत में रह रही हैं तसलीमा1994 में बांग्लादेश के कट्टरपंथी समूहों द्वारा जान से मारने की धमकी दिए जाने तसलीमा नसरीन कुछ 10 साल स्वीडन, जर्मनी, फ्रांस और यूएसएस में रही. 2004 से वह भारत में रह रही हैं और उन्हें लगातार भारतीय वीजा मिल रहा है. बता दें कि 2014 में भी भारत सरकार ने तसलीमा नसरीन को मात्र दो महीने का वीजा दिया था. तब उन्होंने तत्कालीन गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर इसकी समयसीमा बढ़ाई थी.
Comments
Post a Comment
वन फोर्थ (हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र/न्यूज पोर्टल) 7054273033