संपत्ति के लालच में पिता को काट डाला था

प्रेमनगर (फतेहपुर)। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के बंग्लापर इजराखुर्द गांव के धर्म सिंह हत्याकांड में उसके बेटे को पुलिस ने घटना के 12 दिन बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी को शनिवार सुबह सैदपुरा गांव से पुलिस ने जेल भेजा है। हत्यारोपी के पास से आला कत्ल कुल्हाड़ी बरामद की है।

गांव निवासी धर्मराज उर्फ धर्म सिंह (55) की 15 जुलाई की रात कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने धर्म सिंह के बेटे सुधीर सिंह को गिरफ्तार किया है। सुधीर, धर्म सिंह की पहली पत्नी का बेटा है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी मां को धर्म सिंह ने बीस साल पहले मारपीट कर भगा दिया था। पालन पोषण के उसका नाना नाना के घर रामसुहावन के यहां हुआ था। उसकी मां सैदपुरा गांव में दूसरी शादी कर ली थी। 

उसकी मां के एक बेटा, बेटी है। वह अक्सर पिता के पास आता जाता था। पिता के हिस्से में ढाई बीघा जमीन थी। छह माह पहले चाची तुलसी देवी के पति की मौत हो गई थी। मां के जाने के बाद चाची ही पिता को खाना पीना कराती थी। इसी वजह से पिता चाची की बेटी के बेटे संपत्ति नाम करने की धमकी देता था। वह अहमदाबाद में प्राइवेट नौकरी करता था। परिवार समेत रहता था। अहमदाबाद से दो जुलाई को ससुराल गुल्ला का पुरवा थाना हुसैनगंज ससुर की तबियत खराब होने पर आया था। पिता के पास गया था। एक दिन विवाद हुआ था। तभी संपत्ति के लालच में पिता की हत्या की योजना बनाई। पिता की हत्या करने 15 जुलाई की रात पहुंचा था। हत्या के बाद कुल्हाड़ी का डंडा दूसरी जगह फेंका था। कुल्हाड़ी का लोहे का हिस्सा झाड़ में छिपाकर भाग निकला था। थानेदार पंकज सिंह ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा गया है।

Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*