रूट डायवर्जन से 20 घंटे नेशनल हाईवे पर लगा जाम
फतेहपुर : सावन माह में शासन के निर्देश पर पुलिस प्रशासन के 17 जुलाई से 15 अगस्त तक रूट डायवर्जन कर दिए जाने से अर्द्धरात्रि से मंगलवार शाम तक जीटी रोड में भीषण जाम रहा। जाम खुलवाने के लिए कई थानों का पुलिस फोर्स चटक धूप में हांफता रहा लेकिन जाम नहीं खुलवा सका। पुलिस रात से लेकर दूसरे दिन 20 घंटे तक हलकान रही। हालांकि देर शाम जाम हट जाने से पुलिस ने राहत की सांस ली।
बताते चलें कि सावन माह को ²ष्टिगत रखते हुए पुलिस प्रशासन ने कानपुर से प्रयागराज जाने वाले ट्रक व हैवी वाहनों का आवागमन लखनऊ बाईपास से रायबरेली होते हुए इलाहाबाद को करा दिया है। रूट डायवर्जन 15 अगस्त तक चलेगा लेकिन अभी दो दिनों से जाम की स्थिति विकराल होती जा रही है। रात 12 बजे से सदर कोतवाली के लखनऊ बाईपास से लगा जाम नउवाबाग से सीधे मलवां नेशनल हाईवे तक जा पहुंचा। यह जाम दूसरे दिन मंगलवार को देर शाम तक लगा रहा। जाम को हटाने के लिए शहर कोतवाल सत्येंद्र सिंह, ट्रैफिक प्रभारी आशीष सिंह, जेल चौकी इंचार्ज राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी व मलवां एसओ नरेंद्र प्रताप सिंह मय फोर्स डटे रहें लेकिन हालत यह थी कि जाम हटता था लेकिन हैवी वाहनों ट्रक, ट्रेलर, डीसीएम, लोडर, टैंकर आदि की वजह से फिर जाम लग जाता था। वहीं खागा कोतवाली के कटोघन टोल प्लाजा के मैनेजर ने डायवर्जन की वजह से हो रहे नुकसान का हवाला देकर जिला प्रशासन से शिकायत की है।
सीओ सिटी क्षेत्राधिकारी कपिलदेव मिश्र का कहना था कि कानपुर से प्रयागराज जाने वाले हैवी वाहनों को लखनऊ रोड से रायबरेली की तरफ निकाला जा रहा है अब हैवी वाहन प्रयागराज रूट पर नहीं जा सकेंगे। रूट डायवर्जन पंद्रह अगस्त तक रहेगा। बाईपास से नउवाबाग हाईवे से जाम बाकरगंज चौकी इंचार्ज विपिन सिंह यादव व जेल चौकी इंचार्ज राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी शहर के लखनऊ बाईपास से लेकर नउवाबाग तक हैवी वाहनों के जमावड़े को हटाने में रात से दिन तक परेशान रहें। हालत यह रही कि चटक धूप व गर्मी की वजह से बाकरगंज चौकी इंचार्ज बीमार हो गए और उन्हें इलाज कराना पड़ा। शहर कोतवाल सत्येंद्र सिंह का कहना था कि जाम हटवाने को पुलिस फोर्स मुस्तैद करा दिया गया है। गांवों से घुसकर पहुंचे गंतव्य हाईटेक संचार क्रांति का सहारा लेते हुए लोग रास्ते बदलकर गंतव्य तक पहुंचे। चालकों के हाईवे छोड़ने से गांवों की गलियों में दो पहिया और चार पहिया वाहन फर्राटा भरते रहे। कानपुर से आने और जाने वाले वाहन जोनिहा के रास्ते आवागमन करते रहे। वहीं कौशांबी-इलाहाबाद जाने वाले वाहन गाजीपुर विजयीपुर धाता के घुमावदार रास्तों से निकले।
Comments
Post a Comment
वन फोर्थ (हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र/न्यूज पोर्टल) 7054273033