प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी सरकार की तानाशाही का उदाहरण: राहुल गांधी
योगी सरकार की पुलिस के इस रवैये पर कांग्रेस ने नाराजगी जताते हुए इसे तानाशाही करार दिया है. राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि प्रियंका की अवैध गिरफ्तारी परेशान कर रही है.
सोनभद्र नरसंहार के पीड़ितों से मिलने जा रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के काफिले को उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के नारायणपुर थाना में रोक दिया गया. योगी सरकार की पुलिस के इस रवैये पर कांग्रेस ने नाराजगी जताते हुए इसे तानाशाही करार दिया है. राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि प्रियंका की अवैध गिरफ्तारी परेशान कर रही है. सत्ता की यह मनमानी यूपी में भाजपा सरकार की बढ़ती असुरक्षा का खुलासा करती है.
कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा कि प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी सरकार की तानाशाही का निकृष्टतम उदाहरण है. हम पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए दृढ संकल्पित हैं और भाजपा सरकार के इन ओछे हथकंडों से डरने वाले नहीं हैं. उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने भी प्रियंका के काफिले को रोके जाने पर उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने भी इसे सरकार का तानाशाही रवैया बताया.

बता दें कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को सोनभद्र जाते वक्त 25 किलोमीटर पहले नारायण पुलिस चौकी पर प्रशासन ने रोका लिया है. जिला प्रशासन की इस कार्रवाई पर प्रियंका ने कहा कि मेरे वहां पर जाने से कोई कानून व्यवस्था पर असर नहीं पड़ने वाला.
राहुल गांधी ने कहा कि मुझे किस कानून के तहत रोका गया. इसके बाद प्रियंका गांधी धरने पर बैठ गई हैं. धरने पर बैठी प्रियंका ने कहा कि मुझे जिला प्रशासन के अधिकारी ऑर्डर की कॉपी दिखाए मुझे किस नियम के तहत रोका गया है. मैं तो यहां तक कहा कि मेरे साथ सिर्फ 4 लोग होंगे. फिर भी प्रशासन हमें वहां जाने नहीं दे रहा है. उन्हें हमें बताना चाहिए कि हमें क्यों रोका जा रहा है. हम यहां शांति से बैठे रहेंगे.
इस मामले में यूपी डीजीपी ने कहा कि प्रियंका गांधी को हिरासत में नहीं लिया गया है. डीजीपी कार्यालय के मुताबिक सोनभद्र में धारा 144 लगी हुई है. कांग्रेस ने वहां जाने की कोई परमिशन नहीं ली हैं.
इस मामले में यूपी डीजीपी ने कहा कि प्रियंका गांधी को हिरासत में नहीं लिया गया है. डीजीपी कार्यालय के मुताबिक सोनभद्र में धारा 144 लगी हुई है. कांग्रेस ने वहां जाने की कोई परमिशन नहीं ली हैं.

Comments
Post a Comment
वन फोर्थ (हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र/न्यूज पोर्टल) 7054273033