पत्नी के नाम पूर्व ब्लाक प्रमुख करते शराब का धंधा
बकेवर : देवमई के पूर्व ब्लाक प्रमुख जगदीश सिंह पटेल पर कानपुर के सजेती थाने के कैथा गांव में देशी शराब ठेके में मिलावटी शराब मिलने का मुकदमा दर्ज हुआ है। मिलावट में कारोबार में फंसने से पूर्व प्रमुख चर्चा में आ गए है।
देवमई ब्लाक के नयाखेड़ा गांव में रहने वाले जगदीश सिंह पटेल वर्ष 2000 से 2015 तक देवमई ब्लाक के ब्लाक प्रमुख रहे हैं। इसके अलावा दो बार गांव के प्रधान भी चुने जा चुके हैं। पूर्व प्रमुख व उनकी पत्नी के नाम कानपुर व फतेहपुर में देशी शराब व बियर की दुकानें हैं। पहली बार शराब के कारोबार में हाथ आजमाने आए पूर्व ब्लाक प्रमुख की परेशानी बढ़ गई है। मिलावटी शराब की बिक्री से सजेती थाने में हुई मौतों के बाद से विभाग अभियान चला रहा है। पूर्व प्रमुख की कैथा गांव में शराब की दुकान संचालित है।
साजिश के तहत कराया मुकदमा
सजेती थाने के कैथा चौराहे पर देशी शराब ठेके के मालिक देवमई के पूर्व ब्लाक प्रमुख जगदीश सिंह पटेल ने कहा ठेके पर मिलावटी शराब मिलने का सवाल नहीं है। 17 जुलाई को दुकान पर छापा मारा गया और दुकान को अधिकारियों ने बंद करा दिया। अधिकारियों के मना करने के बाद भी पर दूसरे ब्रांड की शराब बेची जाने लगी।
Comments
Post a Comment
वन फोर्थ (हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र/न्यूज पोर्टल) 7054273033