दहेज हत्यारोपी पति व ससुर गिरफ्तार, सास-देवर फरार

फतेहपुर : सदर कोतवाली के भरहरा नियर तेलियानी ब्लाक में दहेजलोभियों की भेंट चढ़ी नवविवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने दहेज हत्यारोपितों पति व ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि देवर व सास घर में ताल लगाकर फरार हो गए हैं।

भरहरा निवासिनी आरती देवी पत्नी संतोष प्रजापति का 14 जुलाई को फंदे में लटकता मिला था। मृतका के भाई अनिरुद्ध प्रजापति पुत्र भारत की तहरीर पर पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्यारोपित पति संतोष कुमार, ससुर रामगोपाल, देवर जीतू व सास के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा कायम किया था। भाई ने बताया कि बहन की शादी 8 मार्च 2019 को संतोष के साथ किया था। ससुरालीजन बहन को चार पहिया गाड़ी व पांच लाख रुपये की मांग को लेकर आए दिन प्रताड़ित करते थे। अपने मकसद में कामयाब न होने पर बहन की गला दबाकर हत्या कर दी थी और आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी पर लटका दिया था। शहर कोतवाल सत्येंद्र सिंह का कहना था कि दहेज हत्यारोपित पति व ससुर को जेल भेजने के लिए गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है।

दहेज लोभियों ने बहू को जलाकर भगाया, पांच नामजद

फतेहपुर : मलवां थाने के मोहनखेड़ा गांव में बाइक व एक लाख रुपये की मांग पूरी नहीं करने पर ससुरालीजनों ने बहू की जमकर पिटाई कर दी। जिसका विरोध बहू ने किया तो उसके शरीर पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। हालांकि बहू की चीख पुकार सुनकर पड़ोसियों ने आग बुझाई और अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

मोहनखेड़ा गांव निवासिनी रंजना देवी 21 जून 2019 को संदिग्ध हालात में आग की चपेट में आकर झुलस गई थी। ठीक होने के बाद उसने पूरी बात अपने मायके पक्ष को बताई। जिस पर रंजना के पिता ओमप्रकाश ने बेटी के पति अजयकुमार, ससुर रामप्रताप, सास शीलू, जेठ विजय व देवर राहुल निवासी फतेहपुर शहर के खिलाफ दहेज अधिनियम के तहत जानलेवा हमला का मुकदमा कायम कराते हुए दी गई तहरीर में स्पष्ट किया है कि उक्त ससुरालीजन बाइक व एक लाख रुपये नगद की मांग को लेकर बेटी की जान लेने का प्रयास किया था। शहर कोतवाल सत्येंद्र सिंह का कहना था कि आरोपित ससुरालीजनों पर दहेज प्रताड़ना का मुकदमा कायम कर उनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*