चालक के लाइसेंस निलंबन की नोटिस जारी
फतेहपुर। उन्नाव की दुष्कर्म पीड़िता की कार में टक्कर मारने वाले चालक के ड्राइविंग लाइसेंस पर विभागीय कार्रवाई चालू की गई है। उसका लाइसेंस निलंबित किए जाने के लिए नोटिस जारी की गई है।
हादसे को लेकर रायबरेली एआरटीओ की ओर फतेहपुर एआरटीओ को पत्र भेजा गया है। ड्राइविंग लाइसेंस ललौली के सात आना निवासी आशीष कुमार का बना हुआ है। ट्रक चालक के पास लाइसेंस रायबरेली पुलिस के पास है। रायबरेली एआरटीओ ने लाइसेंस कॉपी और कार्रवाई पत्र भेजा है। इधर एआरटीओ ने ट्रक के कागजातों की जांच कराई है। ट्रक का रजिस्ट्रेशन, फिटनेस, परमिट सही पाया गया है। एआरटीओ अरविंद त्रिवेदी ने बताया कि चालक को नोटिस जारी किया गया है। उसके बाद लाइसेंस निलंबित किया जाएगा।
डीजी कंट्रोल, आईबी, एलआईयू ने चालक व मालिक की टोह ली
ललौली के सातआना मोहल्ले के सूरजपाल के बेटे आशीष के बारे में जिला पुलिस से लगातार जानकारियां मांगी जा रही है। ललौली पुलिस मंगलवार को आरोपी चालक के घर भी पहुंची। आसपास के लोगों से पूछताछ की। चालक की आम शोहरत खराब नहीं पाई गई। चालक व मालिक के खिलाफ पुराना किसी तरह का कोई मामला भी दर्ज नहीं है। डीजी कंट्रोल ऑफिस से एसपी, एसओ ललौली, शहर कोतवाल से अधिकारी संपर्क कर रहे हैं। एलआईयू, आईबी, रायबरेली पुलिस के भी फोन पुलिस अधिकारियों के पास आ रहे हैं।
Comments
Post a Comment
वन फोर्थ (हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र/न्यूज पोर्टल) 7054273033