डिवाइडर से टकराई स्कूटी दो घायल
औंग : थाने के रहसूपुर गांव के पास अनियंत्रित स्कूटी सवार डिवाइडर से टकरा गए। दोनों को गंभीर चोंटें आई हैं जनपद कानपुर के बर्रा 8 निवासी 25 वर्षीय दीपक साथी 22 वर्षीय अमन के साथ चित्रकूट धाम घूमने गए। बुधवार को लौटते समय औंग थाने के रहसूपुर गांव के पास स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। दोनों को गंभीर चोटें आई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पीआरवी ने घायलों को पीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने युवकों के परिजनों को सूचना दी। थाना प्रभारी राकेश मौर्य ने बताया घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। परिजनों को सूचना दी है।
Comments
Post a Comment
वन फोर्थ (हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र/न्यूज पोर्टल) 7054273033