पशु क्रूरता में संदिग्ध आरोपी को पकड़ने पर थाना घेरा

हथगाम(फतेहपुर)। थाने में पशु क्रूरता के संदिग्ध आरोपी को लेकर आने में रविवार रात हंगामा हुआ। थाने में करीब एक सैकड़ा लोगों की भीड़ पहुंच गई। थाने को घेर लिया गया। पुलिस ने संदिग्ध को उसके भाई के सुपुर्द कर छोड़ दिया। पुलिस ने दोबारा पूछताछ के लिए बुलाने की बात कही है।
हथगाम थाना क्षेत्र के मीरपारा वार्ड नंबर सात निवासी नसीम और शहनूर को 12 जनवरी को पुलिस ने पशु क्रूरता के आरोप में पकड़ा था। आरोपियों से पूछताछ में इसी मोहल्ले के भुट्टू का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने संदिग्ध आरोपी को पकड़ लिया और थाने लेकर पहुंची। मोहल्ले में भुट्टू के पकड़े जाने की खबर फैल गई। मोहल्ले के लोग उसके पक्ष में थाने पहुंचे। पुलिस पर आरोप लगाया कि किसी के बहकावे में उसको पकड़ा गया है। आरोपी का पहले की घटना से कोई वास्ता नहीं है। थाने में मौजूद भीड़ हंगामा काटने लगी। थानेदार आदित्य सिंह की भीड़ से झड़प हुई। पुलिस आरोपी के खिलाफ ठोस सबूत नहीं दे सकी। पुलिस ने भुट्टू को उसके भाई कल्लू के सुपुर्द किया है। थानेदार आदित्य सिंह ने बताया कि संदिग्ध होने पर आरोपी को लाया गया था। उसे पूछताछ के लिए दोबारा बुलाया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*