स्कूल के 56 हैंडपंपों से निकल रहा दूषित पानी
अमौली। ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूल के खराब हैंडपंपों को सही कराने का काम ठंडे बस्ते में पड़ा है। खंड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट के अनुसार रिबोर के लिए 23 हैंडपंप और 56 हैंडपंपों से दूषित पानी निकल रहा है।
पंचायतीराज विभाग को ग्राम पंचायत स्तर के स्कूलों की समस्याओं को वरीयता से हल करने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें स्कूल की बाउंड्रीवाल व खराब हैंडपंपों को मार्च के पहले सही कराना है। ब्लाक के खंड शिक्षाधिकारी पुष्पराज सिंह ने स्कूलों के खराब हैंडपंपों की सूची ब्लाक के खंड विकास अधिकारी को दी है, लेकिन अभी तक हैंडपंपों के सही कराने का काम शुरू नहीं हुआ है। खंड शिक्षाधिकारी ने बताया कि भाजीताला के स्कूल का एक साल से हैंडपंप रिबोर के लिए पड़ा है। इसी प्रकार कपिल जूनियर हाईस्कूल, तारनडेरा, देरनई द्वितीय, कुंदेरामपुर, तीरथसिंह के पुरवा, पंथू सिंह का पुरवा के स्कूल के हैंडपंप का रिबोर करना है। इसी प्रकार मवई, जारा, अहिरनपुर, भिखनीपुर, गंगूपुर, चतनपुर, कमासी, रनूपुर, मानेपुर, मड़वाही डेरा गांव के स्कूल में लगे हैंडपंपों से दूषित पानी निकल रहा है। इनको सही कराने के लिए बीडीओ को सूची दी गई है, लेकिन अभी तक शुरुआत नहीं हुई है।
वर्जन
डीपीआरओ अजय आनंद सरोज का कहना है कि स्कूल के सभी हैंडपंपों को सही कराने के लिए पंचायत सचिवों को निर्देश जारी कर दिया गया है। इसकी कार्ययोजना इसी महीना में बना ली जाएगी। फिर स्कूलों की पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करा दी जाएगी।
Comments
Post a Comment
वन फोर्थ (हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र/न्यूज पोर्टल) 7054273033