*स्वच्छता के प्रति गायक परदेशी ने किया छात्र छात्राओं को जागरूक*

रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा 

प्रयागराज / मेजा 

मेजा क्षेत्र के बगहा, सिरसा स्थित एम एल पब्लिक स्कूल एंड  कालेज में आज बुधवार को नव वर्ष कार्यक्रम धूमधाम से  मनाया गया । कार्यक्रम में भोजपुरी सम्राट गायक राजेश परदेसी ने बच्चों के बीच देवी गीत,देश भक्ति गीत,स्वच्छता पर गीत और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर गीत गाकर  उपस्थित अभिभावक,शिक्षक,शिक्षिकाओं को बेटियों के प्रति विशेष ध्यान देकर उन्हें अच्छी शिक्षा देने के लिए प्रेरित किया । परदेसी ने उपस्थित बच्चों को दंत मंजन और ब्रस देकर स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित कर शौचालय के महत्ता को भी बताया  तो लोगो ने जोरदार तालिया बजाकर परदेशी का समर्थन किया तत्पश्चात  छात्र-छात्रओं ने परदेशी संग खूब सेल्फी लिये परदेसी ने उपस्थित पत्रकार बंधुओं को मैडल देकर सम्मानित भी किया कालेज के प्रबंधक दुर्गा प्र साद गुप्ता ने परदेसी को मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया । प्रधानाचार्य शेष नाथ तिवारी ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया । इस मौके पर मुख्य रूप से तेज बहादुर,राजकुमार पाल,शत्रुघ्न ,सतीश,मनोज,अभिरंजन,विपिन,कमलेश,योगेश,अविनाश,सविता,नेहा,पूजा व अभिभावकगण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*