*माघ मेला क्षेत्र में स्काउट / गाइड सेवा शिविर का आयोजन*

रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा 

प्रयागराज 
उ0प्र0 भारत स्काउट और गाइड जिला संघ प्रयागराज के तत्वाधान में आयोजित बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के आला अधिकारी आर0एन0 विश्वकर्मा(DIOS)श्री संजय कुमार कुशवाहा(BSA) व श्री अर्जुन सिंह(DI) के निर्देशन में माघ मेला क्षेत्र में स्काउट/गाइड सेवा शिविर का आयोजन किया गया है।पौष पूर्णिमा के अवसर पर सेवा शिविर का उद्घाटन जिला सहायक सचिव राज नारायण शुक्ला व जिला स्काउट मास्टर एवं समन्वयक (आयी0टी0) फ़िरोज़ आलम खान ने किया।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने फ़िरोज़ आलम खान के नेतृत्व में विभाग के 10 युवा स्काउट मास्टर की टीम प्रत्येक स्नान पर्व के एक दिन पूर्व से एक दिन बाद तक सेवा कार्य हेतु तैनात की है।प्रत्येक स्नान पर्व पर संगम नोज़,हनुमान मंदिर,सोहबतियाबाग क्रासिंग,इलाहाबाद रेलवे स्टेशन पर टीम की तैनाती की गई है।तथा उपबेसिक शिक्षा अधिकारी अर्जुन सिंह स्वयं मोनिटरिंग कर रहे है।टीम मुख्य रूप से घाट पर यात्रियों की सुरक्षा,ट्रैफिक कंट्रोल,भूले बिछड़ो को शिविर तक पहुंचना,स्टेशन पर यात्रियों को रास्ता बताने व सवारी तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।ब्लॉक स्काउट मास्टर अखिलेश कुमार,प्रभात श्रीवास्तव,मनोज मौर्य,प्रेम चंद, अभिषेक यादव,उमेशचंद्र द्विवेदी,बृजेश यादव,रईस अहमद,राम गोपाल,अभिषेक जायसवाल,शिव भान,मोहम्मद रेसाल सिद्दीकी तथा जिला संगठन कमिश्नर वेद प्रकाश भगत सीनियर स्काउट टीम के साथ सेवा कार्य कर रहे है। इस कैम्प का समापन 20 फवरी महा शिवरात्रि के अवसर पर होगा।

Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*