*कटने जा रहे गोवंश वाहन सहित जब्त, तस्कर फ़रार*
रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा
प्रयागराज / मेजा
तस्करी कर कटने के लिए ले जाये जा रहे गोवंश को मेजारोड पुलिस ने घेराबंदी कर जब्त कर लिया, जबकि तस्कर मौके से भागने में सफल रहे।
मुखबिर की सूचना पर इलाकाई पुलिस ने धरपकड़ करने के लिए कड़ी घेराबंदी की। सुबह लगभग पांच बजे के आस-पास प्रयागराज से मिर्जापुर की ओर आ रही तेज़ रफ़्तार पिकअप को पुलिसपार्टी ने रुकने का इशारा किया तो गोवंशों से लदी पिकअप पटेल चौराहे से कोहड़ार रोड की तरफ भागी। चौराहे से महज डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर श्यामकली इण्टर कालेज के समीप बगीचे में तश्कर पिकअप छोड़कर भाग निकले। गोवंश सहित पिक अप को पुलिस ने अपने कब्ज़े में ले लिया। मेजारोड चौकी इंचार्ज रवि शर्मा ने बताया कि मुखबीर के सूचना पर घेरा बन्दी कर के कटने के लिये ले जाये जा रहे थे। जिसको घेरा बन्दी कर के पकड़ लिया गया, मग़र तस्कर गाड़ी छोड़कर भागने में सफल रहे।
Comments
Post a Comment
वन फोर्थ (हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र/न्यूज पोर्टल) 7054273033