सड़क किनारे बेहोश मिला विक्षिप्त युवक, मचा हड़कंप

रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा 

प्रयागराज / मेजा 

 राष्ट्रीय राजमार्ग 76 के कठौली गांव के समीप सड़क के किनारे खेत में अज्ञात एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। पेट के बगल लेटे हुए व्यक्ति को राहगीरों ने मृत समझा और धीरे-धीरे लोगों की भीड़ एकत्रित होने लगी। मौके पर जुटे लोगों ने जब नजदीक जाकर देखा तो युवक बेहोशी की हालत में पड़ा था। स्थानीय लोगों की माने तो ठंड के कारण  सड़क के किनारे खेत मे लेटा व्यक्ति पिछले कई दिन से चक्कर लगा रहा था। ठंड के कारण लोग उसे आज मृत समझ बैठे।

Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*