जनपद बाँदा में हुई ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता
जनपद बाँदा में हुई ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जनपद फतेहपुर की राज ताइक्वांडो एकेडमी के 14 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अनेक प्रतियोगिताओं को जीतकर श्रेष्ठता में जनपद फतेहपुर का नाम सम्मलित कराते मान बढ़ाया, आज दिनांक 21 जनवरी को नीलकंठ पैलेस पटेलनगर में संरक्षक किशन मेहरोत्रा ने यू, पी, ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैम्पियनशिप द्वारा जारी प्रमाण पत्र विजयी खिलाडी ,,काजल, तनु, सृष्टि सिंह, शशांक आनन्द, शिवांश साहू, फैजान खान, सार्थक सिंह, प्रार्थ द्विवेदी, धीरज पाल, वैभव सिंह, शिवांश वर्मा, आदित्य राज, काव्य मेहरोत्रा, अमन सिंह, को वितरण करके शुभकामनाये दी, व संदेश में कहा, जनपद का नाम रोशन करने वाले व हम सभी का गौरव बढ़ाने वाले असली हीरो हमारे खिलाड़ी है, साथ ही इन सभी खिलाड़ियों को निखार कर सशक्त बनाने वाले कोच राजकुमार जिनको हर विजय का श्रेय जाता है, विजय तिलक लगाकर भविष्य की हर जीत की शुभकामनाये दी, कोच राजकुमार ने कहा आत्मशक्ति हर खेल में विजय प्राप्त कराता है, हुनर के साथ हर खिलाड़ी में आत्मशक्ति का प्रशिक्षण भी भरने का प्रयास करते है, कोषाध्यक्ष प्रखर शुक्ला ने समस्त खिलाड़ियों को बधाई देते कहा, शीघ्र ही ताइक्वांडो खेल विस्तार हेतु फतेहपुर ताइक्वांडो एकेडमी का गठन किया जाएगा, जिसमे जनपद व अन्य जनपद के छात्र छात्राएं ताइक्वांडो प्रशिक्षण को प्राप्त करके आत्म रक्षा व सामाजिक सुरक्षा को सर्ध्रण कर सकेंगे, अवसर पर सलोनी अनिकेत प्रार्थ सहित समस्त विजयी खिलाड़ियों ने भारत माता की जय का उदघोष किया,,21 जनवरी 020
Comments
Post a Comment
वन फोर्थ (हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र/न्यूज पोर्टल) 7054273033