*आज से चलेगा पल्स पोलियो अभियान*
रिपोर्ट -कैलाश विश्वकर्मा
प्रयागराज
जनपद में सघन पल्स पोलियों का अभियान 19 जनवरी से 24 तक चलेगा। जिसका शुभारम्भ माघ मेला क्षेत्र से नवजात शिशुओं को पोलियो ड्राप पिलाकर होगा। अभियान की शत प्रतिशत सफलता के लिये रणनीति बनाने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी की निर्देशानुसार कार्य किया गया हैं जिसके तहत कार्यक्रम का माइक्रोप्लान कर कार्य किया जायेगा |
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. तीरथ लाल ने बताया कि शुन्य से पांच वर्ष तक के कुल 876823 बच्चों को इस दौरान पोलियो ड्राप पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। जनपद में कुल 3263 पोलियों बूथ बनाये गये है। इस अभियान में 100815 घरों पर निर्धारित छह दिनों तक पोलियों टीम घर-घर सम्पर्क करके छूटे हुये बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने का कार्य करेगी। इसके लिए कुल 64 ट्राजिट व 60 मोबाइल टीम का गठन किया गया है। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा रोडवेज, रेलवे स्टेशन, ईट भठ्ठो, टैम्पों स्टैण्ड एवं मुख्य चौराहों पर पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी | इसके लिए कुल 1898 स्वास्थ्यकर्मी टीम एवं 635 पर्यवेक्षक लगाये गये है, अभियान की निगरानी के लिए पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। साथ ही 27 जनवरी को बी.टीम के द्वारा छूटे घरो का भ्रमण कर उन्हें दवा पिलाई जाएगी |
मुख्य चिकित्साधिकारी मेजर डॉ. गिरजा शंकर बाजपेई ने बताया कि पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए विभाग की ओर से अपर मुख्य चिकित्साधिकारियों व प्रभारी चिकित्साधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। जो अपने-अपने स्तर पर लगातार टीम की निगरानी व उनकी मदद करेगे। सीएमओ ने अभियान को शत--प्रतिशत सफल बनाने के लिये अभिभावकों से अपील किया हैं कि शुन्य से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियों की खुराक पिलाकर राष्ट्रीय कार्यक्रम में भागीदार बने, जिससे जनपद में एक भी बच्चा इस अभियान का लाभ लेने में वंचित न होने पाये।
Comments
Post a Comment
वन फोर्थ (हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र/न्यूज पोर्टल) 7054273033