छेत्र में जानलेवा जर्जर घातक पेड़ कटवाये जाने के सम्बन्ध में,

सेवा में,                                        माननीय जिलाधिकारी                   जनपद फतेहपुर,                           विषय, आबूनगर छेत्र में जानलेवा जर्जर घातक पेड़ कटवाये जाने के सम्बन्ध में,                              महोदय, विनम्र निवेदन के साथ अवगत कराना है कि डाकबंगला से जी, टी, रोड, बाईपास बाया नउबाबाग ,, बुन्देलखण्ड हथकरघा उद्योग के सामने,, चलचित्र आबूनगर फतेहपुर की दोनों पटरियों पर वर्षो पुराने जर्जर घातक जानलेवा पेड़ टिके हुए है, जो कभी भी गिरकर बड़ी दुर्घटना को साबित कर सकते है, क्रमानुसार दिनांक 3 जुलाई 019 को वही क्रम के एक जर्जर पेड़ के गिर जाने से एक व्यक्ति दुर्घटना ग्रस्त हो गया था, जिसकी म्रत्यु भी हो गई थी, उपरोक्त दिनांक उपरान्त अनेक अधिकारियों को अनेक प्रार्थना पत्र देकर जर्जर पेड़ो को कटवाये जाने की मांग निरन्तर की गई थी, ताकि इंसानी जीवन, स्कूल के छात्र छात्राओं, राहगीरों, स्थानीय निवासियों आदि का जीवन सुरक्षित रह सके, जिस क्रम में 7 जनवरी011, 4फरवरी012, 22 जुलाई 019, 13 नवम्बर 019 तिथियों को सम्बन्धित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर जानलेवा घातक  जर्जर पेड़ो को कटवाये जाने की मांग की थी, परन्तु उपरोक्त प्रार्थना पत्रों पर किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नही हुई ।          अतः विनम्र निवेदन के साथ जनहित में उद्योग व्यापार मण्डल स्थानीय निवासियों के साथ सानुरोध जर्जर घातक जानलेवा पेड़ो को कटवाये जाने की मांग करता है, ताकि किसी बुरी दुर्घटना की पुनरावृत्ति न हो सके, व स्कूली बच्चो आमजनमानस का जीवन सुरक्षित रह सके, ,           ।       सादरअभिवादन सहित           ।       किशन मेहरोत्रा                   संस्थापक अध्यक्ष, उद्योग व्यापार मण्डल प्रेमदत उमराव, सेराज अहमद खान, ज्ञानेन्द्र कुमार,रवि गुप्ता, रामसनेही बब्लू जी, भोला पाल, तब्ससुल अख्तर, धीरेन्द्र कुमार सिंह, 22 जनवरी 020

Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*