*राज्य स्तरीय (कैशमनी)वालीबॉल प्रतियोगिता संपन्न*

रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा 

प्रयागराज / मेजा 

वालीबॉल प्रतियोगिता  के दूसरे दिन शुक्रवार को प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच यूथ क्लब सुल्तानपुर तथा नागपुर यूथ क्लब के बीच खेला गया।  जिसमें यूथ क्लब सुल्तानपुर ने नागपुर यूथ क्लब को 25-20 26-24 तथा 25-17 से हराया। दूसरा सेमीफाइनल मैच अंसार क्लब मंडौर प्रयागराज तथा यूथ क्लब हरियाणा के बीच खेला गया। जिसमें अंसार क्लब मंडौर प्रयागराज ने यूथ क्लब हरियाणा को 25 -15 25-17 तथा 25-23 से हराया। इसके बाद वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच अंसार क्लब मंडौर प्रयागराज तथा यूथ क्लब सुल्तानपुर के बीच खेला गया। जिसमें अंसार क्लब मंडौर प्रयागराज  ने यूथ क्लब सुल्तानपुर को 25-21,22-25,16-25,25-22 तथा 15-12 से हराकर प्रतियोगिता का फाइनल मैच जीत लिया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे समाजसेवी इंजीनियर नित्यानंद उपाध्याय के प्रतिनिधि मनीष उपाध्याय मोनू ने विजेता टीम अंसार क्लब मंडौर प्रयागराज ₹21 हजार का चेक देकर सम्मानित किया। उप विजेता रही यूथ क्लब सुल्तानपुर को विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे प्रभाशंकर उर्फ रिंकू ओझा ने 11 हजार का चेक प्रदान कर सम्मानित किया। विजेता टीम के कैप्टन  को दूसरे विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे एडवोकेट अरुण त्रिपाठी उर्फ बाबू जी ने ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर शैलेन्द्र पांडेय एवं वैभव ने निर्णायक की भूमिका अदा की जिन्हें आयोजन समिति द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि के तौर पर  मौजूद रहे  प्रभाशंकर उर्फ रिंकू ओझा ने कहा कि  जीत और हार एक ही सिक्के के दो पहलू हैं जिसे हर खिलाड़ी को समझकर खेलना चाहिए,खेल में हारी हुई टीम को पुनः जीत का प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर विशिष्ट मार्गदर्शक रमाकांत पांडेय,धीरज दुबे,श्रीराम सिंह,दूधनाथ,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामनगर अवध राज बिंद,जगदीश सिंह,इंद्रदेव तिवारी,सतीश कुमार शुक्ल झिंगुरी पंडित,दिनेश तिवारी,सुनील सिंह,विनोद पांडेय सहित आयोजक टीम के कई सदस्य मौजूद रहे।

Comments