आठ किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

पुलिस टीम ने चेकिंग दौरान शनिवार रात सिल्मी नहर पुलिया के पास से बाइक में सवार तीन युवकों को दबोच लिया। उनके पास से भारी मात्रा में गांजा व असलहा बरामद हुआ है। हत्थे चढ़े तस्करों ने बताया कि गैरजनपद से गांजा लाकर यहां आपूर्ति करते हैं।

किशनपुर थानाध्यक्ष रामकिशोर यादव व उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार शनिवार रात वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक बाइक से मादक पदार्थ तस्करी के लिए ले जाया जा रहा है। इस पर पुलिस ने सिल्मी गांव की नहर पुलिया के पास मुस्तैद हो गए। इसी बीच सिल्मी की ओर से आ रहे बाइक सवारों को पुलिस ने रोका और तलाशी ली तो बाइक में रखी बोरी में आठ किलो से अधिक गांजा बरामद हुआ। हत्थे चढ़े गांजा तस्कर हथगाम थाना क्षेत्र के हनुमान सिंह का पुरवा निवासी हरिश्चन्द्र पासवान, रायबरेली जनपद के गदागंज थाना क्षेत्र के पूरे राठोरन मजरे हमीरमऊ निवासी विपिन सिंह और हेमेन्द्र कुमार दुबे को पुलिस ने पूछताछ व एफआइआर दर्ज करने के बाद कोर्ट भेज दिया। थानाध्यक्ष रामकिशोर यादव ने बताया कि पकड़े गए तस्कर किशनपुर कस्बा गांजा लेकर जा रहे थे। गिरफ्तारी के समय थानाध्यक्ष के अलावा प्रथ्वीराज सिंह, पवन यादव और अरविन्द यादव रहे।

Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*