*दो बाइकों की भिड़ंत में चार घायल, भेजे गये हॉस्पिटल*

रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा 

प्रयागराज /मेजा 

इलाकाई थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 76 के मेजारोड़ ओवर ब्रिज के समीप दो बाइकों की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत में चार लोग घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गणेश वर्मा निवासी ओबर ब्रिज मेजारोड़ अपने साथी ओम प्रकाश के साथ रेलवे क्रासिंग मेजारोड़ से घर वापस जा रहा था। जैसे ही ओबर ब्रिज से नीचे उतरकर मुड़ा ही था कि मेजारोड़ बाजार की तरफ से जा रहा बाइक सवार टक्कर मार दिया। टक्कर लगने से बाइक सवार छिटक कर दूर जा गिरे। जहां मौका देख दोनो बाइक सवार मौके से भाग निकले। टक्कर मे गणेश वर्मा का पैर बुरी तरह फ्रैक्चर हो गया। उसके सथी को गंभीर चोटे आयी। जहां ग्रामीणो की मदद से दोनों घायलो को हास्पिटल भेजा गया।

Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*