सोरेपुस्तो द्वारा दलित महिला के घर में घुसकर की गयी पिटायी
रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा
प्रयागराज / कौंधियारा
दरवाजे के सामने ऊपरी रखने से मना करने पर गांव के ही सोरेपुस्तो के द्वारा दलित महिला के घर में घुसकर जमकर पिटाई की गयी | पीड़ित महिला के द्वारा घटना से आहत होकर स्थानीय कौधियारा थाने में पहुंचकर उक्त दबंगों के विरुद्ध नामजद लिखित शिकायत की गई | घटना कौंधियारा थाना क्षेत्र के टिकरी गांव की है | पीड़िता सुंदरी देवी के द्वारा बताया गया कि उनके दरवाजे पर पड़ोस के ही कुछ दबंग लोग ऊपरी रख रहे थे जिसका विरोध करने पर गुस्साए दबंगों ने उक्त दलित महिला के घर में घुसकर मारा पीटा | पीड़िता के द्वारा थाने में लिखित शिकायत की गई है | जिस पर स्थानीय पुलिस के द्वारा कार्यवाही किए जाने का आश्वासन पीड़ित महिला को दिया गया है |
Comments
Post a Comment
वन फोर्थ (हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र/न्यूज पोर्टल) 7054273033