*शिक्षा केवल परीक्षा नहीं अपितु विकास का अंग है*

रिपोर्ट -  कैलाश विश्वकर्मा 

प्रयागराज / मेजा 

वास्तव में शिक्षा केवल परीक्षा नहीं है बल्कि यह जीवन के विकास का मुख्य अंग है। उक्त बातें इलाहाबाद-झांसी स्नातक विधायक डाक्टर यज्ञ दत्त शर्मा ने एसबीएसएन पब्लिक स्कूल खानपुर के वार्षिक समारोह व निबंध प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित छात्र-छात्राओं व अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि पाठ्य क्रिया-कलाप ही छात्रों के जीवन को सुधार सकता है। कोई छात्र डाक्टर कोई ईंजीनियर, कोई गायक तो कोई नेता बनता है। आगे कहा कि शिक्षकों में पाठ्य क्रियाओं का अभाव होने से नकल की प्रवित्ति तेज होती जा रही है। कुछ अध्यापक नकल करवाने की जिम्मेदारी निभाने लगे हैं।स्नातक विधायक ने कहा कि श्री नाथ तिवारी इण्टर कालेज और एसबीएसएन पब्लिक स्कूल के प्रबंधन से जुड़े शिक्षक नेता पंकज तिवारी के परिश्रम और मेहनत के चलते ही उक्त विद्यालय यमुनापार का इकलौता विद्यालय बना हुआ है। उक्त अवसर पर उपस्थित करछना विधानसभा के पूर्व विधायक आनन्द कुमार उर्फ कलक्टर पाण्डेय ने शिक्षा पर बल देते हुए कहा कि शिक्षक हिन्दुस्तान की आगामी भविष्य के शिल्पकार हैं। बिना गुरु के शिक्षा और जीवन दोनों अधूरे हैं।कार्यक्रम की शुरूआत स्कूली छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से समा बांध दिया।मुख्य अतिथि ने निबंध प्रतियोगिता के 55 विजेता प्रतिभागियों को ढ़ाई लाख रुपये का चेक प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इससे पहले मुख्य अतिथि यज्ञदत्त शर्मा अध्यक्षता कर रहे पूर्व करछना विधायक आनन्द कुमार उर्फ कलक्टर पाण्डेय व लोकहित ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जुगमंदरदास अग्रवाल को विद्यालय के प्रबंधक विजय कुमार तिवारी व डायरेक्टर सूर्य प्रकाश त्रिपाठी ने अंगवस्त्रम, प्रतीक चिन्ह व मोमेंटो देकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन कालेज की प्रिंसिपल पूजा शर्मा ने किया। कार्यक्रम में शिक्षक विधायक के सुपुत्र प्रवीण त्रिपाठी, डाक्टर अमरेश तिवारी, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, नीरज यादव, दिलीप सिंह, जितेंद्र पटेल, सुजीत मंजीत तिवारी बंधु वरिष्ठ अधिवक्ता राजेन्द्र प्रसाद तिवारी सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*