*करणी सेना के जिलाध्यक्ष एवं उनके सहयोगियों द्वारा चलाया गया स्वच्छता अभियान*
रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा
प्रयागराज / माण्डा
विकास खंड मांडा के अंतर्गत ग्राम पंचायत बभनी हेठार में स्वच्छता सफाई अभियान करणी सेना के जिला अध्यक्ष एवं भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री नीरज द्विवेदी और उनके सहयोगियों द्वारा सफाई का अभियान यादव बस्ती हरिजन बस्ती सोनकर बस्ती और गंगा की घाट को साफ सुथरा करते हुए। सभी ने सफाई के प्रति संकल्प लिया
इस अवसर पर भाजपा नेता नीरज द्विवेदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भारत सरकार द्वारा साफ सफाई की मुहिम स्वच्छ भारत के तहत पूरे देश में चलाया जा रहा है लेकिन ग्राम बभनी में 10 साल से एक भी सफाई कर्मचारी नहीं है इस पर युवाओं ने अपनी नाराजगी सरकार के प्रति जताई और युवकों ने मिलकर कहा कि हमारा यह संकल्प रहेगा कि मेरा गांव बने खुशहाल और सफाई का मुख्य उद्देश रहेगा।
इस अवसर पर समाजसेवी अरविंद कुमार बिंद, दधीचि कुमार विमल, संजय गौतम, मुकेश मिश्रा ,अंकित तिवारी, दिनेश गौतम, राजेश सोनकर, विक्रम गौतम ,बृजेश यादव ,नरेंद्र कुमार ,योगेंद्र कुमार ,गुड्डू अली, विशाल ,संदीप कुमार ,राहुल कुमार ,राजेश वर्मा, आदि लोग उपस्थित रहे ।
Comments
Post a Comment
वन फोर्थ (हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र/न्यूज पोर्टल) 7054273033