*राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम में सभी सरकारी एवं गैर सरकारी संगठन आ रहे हैं साथ*
रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा
प्रयागराज
तम्बाकू नियंत्रण उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में सभी एक साथ आ रहे हैं फिर वो चाहे सरकारी विभाग हो या फिर गैर सरकारी संगठन ! भारत सरकार एवं डब्लू.एच.ओ द्वारा कराएँ गए गेट्स-2 सर्वे : (ग्लोबल अडल्ट टेब्को सर्वे) के मुताबिक 5500 प्रतिदिन बच्चे / युवा प्रतिदिन तम्बाकू की शुरुवात करते हैं जो काफी चिंताजनक हैं |
प्रशिक्षण का आरम्भ करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी मेजर डॉ जी एस बाजपाई ने कहा की नशा एक ऐसी बीमारी हैं जो धीरे धीरे इन्सान को ख़त्म करती हैं वह धन हानि के के साथ स्वास्थ्य पर बुरा असर करता हैं जो धीरे धीरे गंभीर रोग जैसे कैंसर में परिवर्तित हो जीवन को ख़तम करता हैं | उन्होंने बताया की गैर संचारी रोगों की जाँच के लिए अभियान शुरू किया गया हैं जिसमे सभी अपना सहयोग करे और 30 वर्ष से ऊपर के लोगों की शुगर बी.पी की जाँच अवश्य कराएँ |
प्रशिक्षण का उद्देश्य
प्रशिक्षण का उद्देश्य जनपद में कार्य कर रहे सभी सरकारी एवं गैर सरकारी संगठन के साथ मिलकर तम्बाकू उन्मूलन कार्यक्रम के प्रति लोगो की जागरूकता हो तथा जो व्यक्ति नशा छोड़ना चाहता हैं उनको पूर्णरूप से स्वास्थ्य विभाग तथा संस्थाओं का सहयोग मिले | प्रशिक्षण में आये यू.पी 6- गर्ल्स बटालियन, लायंस क्लब,रोटरी, इनरविल्स, संजीवनी संस्था स्वर्ग संस्था, आई.एम.ए, आई,डी,ए, के प्रतिनिधि ने तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त किया |
डॉ. वी के मिश्रा अपर मुख्य चिकित्साधिकारी नोडल एन.सी.डी सेल एवं सादिक अली ने एन.सी.डी सेल के कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्रदान की | डॉ. मिश्रा ने कहा कि विभाग द्वारा कई कार्यक्रम को चलाकर तम्बाकू कार्यक्रम के प्रति सभी को सचेत कर रहे हैं ऐसे में जो गैर सरकारी संगठन और सरकारी विभाग भी सहयोग करते हैं तो हम समाज से तंबाकू का उन्मूलन करने में सफल हो सकते हैं | डॉ. सादिक अली ने कहा कि तम्बाकू सिगरेट के सेवन से इन्सान घातक बिमारियों की चपेट में आ जाता है जिससे वह स्वंय और पूरा परिवार परेशान होता है ऐसी स्तिथि में जब वो व्यक्ति नशा छोड़ना चाहता है तो उसे दवा के साथ काउंसलिंग की बहुत जरुरत होती हैं तम्बाकू मुहं के कैंसर का सबसे बढ़ा कारण है और हमे अपने आने युवा बच्चो को बचाना हैं |
जिला सलाहकार डॉ. शैलेश कुमार मौर्या ने सिगरेट पीना गुटखा, तम्बाकू के दुष्प्रभावो की जानकारी दी उन्होंने ने बताया कि तम्बाकू उन्मूलन हेतु जिले में कई रणनीतियों का संचालन मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देशन में किया जा रहा हैं जिसके तहत विभिन्न कार्यक्रमों, प्रशिक्षण, गोष्ठी, विद्यालयों में तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के माध्यम से तम्बाकू उन्मूलन को जन जन तक पहुँचाया जा रहा हैं | तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम में सभी को साथ होकर समाज से इसे जड़ से ख़त्म करना होगा |
Comments
Post a Comment
वन फोर्थ (हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र/न्यूज पोर्टल) 7054273033