कोचिंग से लौट रही छात्रा को शोहदों ने मारी टक्कर
औंग (फतेहपुर)। कोचिंग से लौट रही कक्षा 11 की छात्रा की जागरूकता ने शोहदों को ऐसा सबक सिखाया कि वे दोबारा ऐसी हिमाकत करने के पहले कई बार सोचेंगे। रास्ते में पीछा कर रहे शोहदों को सबक सिखाने कि लिए साइकिल ठीक कराने के बहाने एक दुकान पर रुक गई। दुकानदार का मोबाइल लेकर परिजनों को बात बताई और चल दी।रास्ते में शोहदों ने टक्कर मारकर छात्रा को गिरा दिया। तभी ग्रामीणों के साथ परिजन पहुंच गए। आरोपियों को जमकर पिटाई की और पुलिस सौंप दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तीन आरोपियों को जेल भेजा है।
औंग थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 साल की छात्रा साइकिल से कोचिंग शनिवार शाम को कस्बे में आई थी। कोचिंग से लौटते समय रास्ते में बाइक सवार तीन शोहदों ने पीछा किया। आरोपियों को पीछा करते देखकर गांव के मोड़ पर पहुंची। वह परिचित की दुकान में साइकिल ठीक कराने के बहाने पहुंची। दुकानदार से मोबाइल लेकर परिजनों को सूचना दी। उसके बाद आगे गांव जाने लगी। रास्ते में सुनसान जगह देखकर बाइक सवार आरोपियों ने छात्रा को साइकिल में टक्कर मारकर गिरा दिया। दूसरी ओर से परिजन और ग्रामीण पहुंच गए। उन लोगों ने बाइक सवार शोहदों को पकड़ लिया। पिटाई के बाद 112 नंबर में सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। छात्रा ने बताया कि आरोपी रास्ते में मोबाइल नंबर मांग रहे थे और अश्लील बातचीत कर रहे थे। छात्रा ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने रविवार दोपहर मामले में एफआईआर दर्ज की। पुलिस ने शादीपुर गांव के शिवबाबू, रामबरन, करन के खिलाफ विभिन्न रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ राकेश मौर्या ने बताया कि आरोपियों को जेल भेजा गया है।
Comments
Post a Comment
वन फोर्थ (हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र/न्यूज पोर्टल) 7054273033