*मंडी समिति पर धान क्रय केन्द्रों की मनमानी को लेकर किसानों का आमरण अनशन*

रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा

प्रयागराज / जसरा 

सरकारी धान क्रय केंद्रों के बंद होने से किसानों के तैयार धान की खरीद क्रय केंद्रों पर न हो पाने से परेशान किसानों के द्वारा आज जसरा मंडी समिति में भारतीय किसान यूनियन भानु के बैनर तले आमरण अनशन शुरू किया गया | जिसमें किसानों के द्वारा बंद क्रय केंद्रों के कारण उनके तैयार धान को क्रय केंद्रों पर ना खरीदे जाने के विरोध में यह किया जा रहा है | वहीं किसानों के द्वारा किए जा रहे इस अनशन की जानकारी होने पर उप जिलाधिकारी बारा के द्वारा किसानों के बीच में पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुना | वही सभी किसानों के धान क्रय केंद्रों पर खरीदे जाने का आश्वासन भी दिया | लेकिन किसानों के द्वारा इस बात पर आपत्ति दर्ज कराए जाने पर उप जिलाधिकारी बारा ने उन किसानों के नाम मांगे जिनके धान अभी भी क्रय केंद्रों पर नहीं बेचें हैं | वह अपनी लिस्ट बनाकर के उप जिलाधिकारी बारा को दें और उन सभी किसानों के धान क्रय केंद्रों पर ही तौलायें जाने की बात उनके द्वारा कही  गयी |

Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*