*दुकान के बाहर सो रहे युवक पर हुआ कातिलाना हमला*

रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा 

प्रयागराज / बारा 

दुकान के बाहर सो रहे युवक पर हुआ कातिलाना हमला सर व चेहरे पर किए गए गंभीर वार | घटना बारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गन्ने गांव में घटी | दुकान के बाहर सो रहे दीपक अग्रहरी पुत्र राकेश अग्रहरी की अपनी चाय नाश्ता की दुकान थी | वही चोरों के डर से दुकान की रखवाली के लिए दीपक अग्रहरी दुकान के बाहर सोते थे | लेकिन बीती रात कुछ लोगों के द्वारा दुकान के बाहर सो रहे युवक पर जानलेवा हमला करते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया गया | वहीं बेहोश होने पर हमला करने वाले लोगों ने दीपक को मृत समझकर मौके से भाग निकले | लेकिन होश में आने के बाद दीपक के द्वारा किसी तरह से घायल अवस्था में परिजनों ने देखा तो आनन-फानन में दुकान के बगल ही पुलिस चौकी पर ले गए | और वहां से इलाज के लिए अस्पताल ले गए |जब कि परिजनों के द्वारा बारा थाने में दी गयी तहरीर मे गांव के ही 6 लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराने हेतु लिखित शिकायत की है | जिसमें परिजनों की तहरीर पर 6 लोगों के विरुद्ध धारा 147 , 308 आईपीसी के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है |

Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*