रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा
प्रयागराज
*दीपा पासवान की बलात्कार एवं हत्या के विरोध में सौपा ज्ञापन*
उत्तरांचल में हुई घटना दीपा पासवान नाबालिग लड़की के साथ दरिंदों ने बलात्कार कर हत्या कर दिया था ।आज उसी के विरोध में प्रयागराज जिलाधिकारी के यहां ज्ञापन दिया जिसमे अरविंद सरोज,लाला राम सरोज, अरुण विद्यार्थी जिला अध्यक्ष कौशांबी, राजेंद्र सरोज शोध छात्र इलाहाबाद विश्वविद्यालय रन्जीत सरोज शोध छात्र इलाहाबाद विश्वविद्यालय राजेश भारती सनी पासवान पासी अनूप पासी राहुल यादव क्रांति छात्र नेता इलाहाबाद विश्वविद्यालय पंकज सोनकर छात्र नेता इलाहाबाद विश्वविद्यालय आदि लोगो की मांग है कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करके उनको फांसी की सजा देने का कार्य करे । अरविंद सरोज का कहना है कि- देश में हो रहे दलितों के साथ अत्याचार व दलित समाज के महिलाओं के साथ हो रहे बलात्कार के खिलाफ इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र नेता ,छात्र शोध ,छात्र और इलाहाबाद के अधिवक्ता संघ के लोग अत्याचार के खिलाफ एक साथ विभिन्न विचारधारा के लोग चाहे वह समाजवादी पार्टी के हो, चाहे बहुजन समाज पार्टी हो, चाहे कांग्रेस की पार्टी हो ,हम सब मिलकर के अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने का संकल्प लिया है यदि पीड़ित को न्याय स्वरूप 2500000 लाख रुपए, एक सरकारी नौकरी और दोषियों को फांसी की सजा नहीं मिलता है तो हम एक बहुत बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे जिसके जिम्मेदार उत्तराखंड की सरकार और केंद्र की सरकार होगी ।
Comments
Post a Comment
वन फोर्थ (हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र/न्यूज पोर्टल) 7054273033