अंग्रेजी शराब की दुकान में चोरों नें चोरी की घटना को दिया अंजाम
रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा
प्रयागराज / बारा
कड़ाके की ठंड में जहां लोग शाम होते ही घरों में सिमट जाते हैं | तो वही चोरों के द्वारा चोरी की घटना का अपना ट्रेड ही बदला जाने लगा है | और वे घरों में चोरी करने के बजाए अंग्रेजी शराब की दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं | कुछ इसी तरह की घटना बारा थाना क्षेत्र के गन्ने मे संचालित हो रही अंग्रेजी शराब की दुकान में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया | दुकान का ताला टूटा देख स्थानीय लोगों ने सेल्समैन को दुकान का ताला टूटा हुआ होने की सूचना दी | मौके पर पहुंचे सेल्समैन के द्वारा बताया गया कि दुकान के अंदर रखी 8pm की 5 पेटी शराब चोरों के द्वारा चोरी की गई है | और गल्ले में रखे कुछ चिल्लर पैसे भी चोर अपने साथ ले गए | चोरी की घटना की जानकारी स्थानीय बारा पुलिस को दी गई है |
Comments
Post a Comment
वन फोर्थ (हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र/न्यूज पोर्टल) 7054273033