पुलिस महानिदेशक उ0प्र0लखनऊ आज पुलिस निर्देशानुसार जन प्रतिनिधि व मा0सांसदों महानिदेशक उoप्रo एवं विधायकों के साथ गोष्ठी आहूत की गई

रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा 

प्रयागराज 

लखनऊ निर्देशानुसार जन-प्रतिनिधि व माo सांसदो एवं माo विधायको आदि के साथ मासिक रूप से अपराध नियंत्रण शांति एवं कानून व्यवस्था आदि विषयों पर विचार- विमर्श हेतु जनप्रतिनिधियों के साथ गोष्ठी आहुत की गयी।

जनपद में अपराध नियंत्रण एवं कानून/शांति व्यवस्था में सहयोग अपराध निरोधक समिति/सिविल डिफेंस कार्यरत है।जो पुलिस व जनता के मध्य सामंजस्य स्थापित करने में महत्वपूर्ण है।जनता के व्यक्तियों व पुलिस के मध्य अधिक सामंजस्य स्थापित होगा अपराध उतना ही कम होगा और जनता में पुलिस की छवि पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा इसके लिए आवश्यक होगा की प्रत्येक थाना स्तर पर नियमित रूप से स्थानीय व्यक्तियों के साथ गोष्ठी कर ली जाये। प्रायःकतिपय क्षेत्रान्तर्गत जमीन सम्बंधित विवाद के उत्पन्न होने पर जनता के व्यक्तियों द्वारा जन प्रतिनिधियों के साथ अपना पक्ष प्रस्तुत किया जाता है ऐसी शिकायतों के प्राप्त होने पर जनप्रतिनिधियों द्वारा स्थानीय थानों पर बताने पर त्वरित कार्यवाही किये जाने की आवश्यकता है। जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रेषित प्रार्थना पत्र का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाये निचले स्तर पर नियुक्त अधिकारी कर्मचारी को गुणवत्तापूर्ण कार्यवाही किये जाने की संवेदित किया जाये। नगर क्षेत्र में कतिपय स्थानों पर तथा महत्वपूर्ण बाजारों/चौराहों पर पुलिस की उपस्थिति अत्यधिक आवश्यक है।अतः सभी महत्वपूर्ण बाजारों/चौराहों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की नियुक्ति किये जाने की आवश्यकता है इसके अतिरिक्त नियमित रूप से फुट पेट्रोलिंग व गस्त भी किया जाना चाहिए । गोष्ठी के अंत में सभी माo मंत्री सहित सभी जनप्रतिनिधियों ने वर्तमान में प्रचलित पुलिस/व्यवस्था व कानून/शांति व्यवस्था सम्बन्धी स्थिति पर संतोष व्यक्त करते हुए भविष्य में भी अपना योगदान प्रदान किये जाने सम्बन्धी तथ्य से अवगत कराते हुए तथा उक्त आयोजन हेतु साधुवाद देते हुए गोष्ठी का अंत किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*