*चोरों ने लाखों के जेवरात सहित दो लाख रुपए की चोरी की घटना को दिए अंजाम*

रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा 

प्रयागराज / मेजा 

मेजा थाना क्षेत्र के बिरतिया गांव में बीती रात्रि चोरो ने लाखों के स्वर्णाभूषणों सहित लगभग दो लाख रुपये नकद पार कर दिया।
प्राप्त जानकारी के कमलेश प्रसाद पटेल पुत्र राजित राम निवासी बिरतिया रात्रि खाना खाकर सो गये। सुबह जब उठे तो देखा सामने शटर का ताला टूटा हुआ था। वही बरामदे के कमरे मे लगा ताला भी टूटा मिला। आनन फानन में उन्होंने अपने परिजनों को आवाज लगाते हुए घर के अंदर पहुंचे तो कमरे में रखे दो बक्से गायब मिले। कमरे में ही रखे बड़े बक्से का ताला टूटा मिला। बक्से मे रखा लगभग तीन लाख का जेवर व दो लाख कैश गायब मिला। घर की कुछ दूरी सुनसान जगह पर दोनों बक्से टूटे पाये गये। भुक्तभोगी ने बताया की घर में बेटी के दोंग करने की तैयारी चल रही थी, जिससे परिजन खरीदारी में जुटे हुए थे। चोरी की इस बड़ी घटना से पूरा परिवार स्तब्ध है। भुक्तभोगी ने तत्काल 112 को सूचना दी। 112 के कर्मचारी मौके पर पहुंच खानापूर्ति कर वापस चले गये। भुक्तभोगी ने इलाकाई पुलिस चौकी पर तहरीर दे दी है।

Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*