भाषण के दौरान प्रशासन व नेताओं में हुआ नोकझोंक
रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा
प्रयागराज /मऊआइमा
मऊआइमा नगर पंचायत नाटी इमली चौराहा पर जन समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा का आयोजन किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि खेत मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रविशंकर मिश्रा '' एडवोकेट '', जिला अध्यक्ष हरीश चंद्र द्विवेदी '' एडवोकेट '' , प्रदेश कार्यकारी सदस्य भीम सिंह, अध्यक्ष फूलचंद प्रेमी, भूपेंद्र पांडेय , अखिल विकल्प, दूधनाथ चौहान, सदस्य मोहम्मद रिजवान, एवं खेत मजदूर यूनियन के अनेक सदस्य उपस्थित हुए । जिसमें बारी बारी से सभी वक्ताओं ने जन समस्याओं को लेकर अपनी बात रखी । अंत में मुख्य अतिथि हरीश चंद्र द्विवेदी अपना भाषण देने के लिए मंच पर आए इतने में पुलिस के द्वारा सभा को खत्म करने का कहा गया जिसे लेकर नेताओं में आक्रोश आ गया । बताया जाता है कि परमिशन दोपहर 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक मिला था। परमिशन दोपहर 2:00 बजने से पहले ही पुलिस के द्वारा सभा को खत्म करने को कहा गया । इसी को लेकर नेताओं और पुलिस में जमकर नोकझोंक हुई। सभा के दौरान मऊआइमा पुलिस मौके पर मौजूद रहीं। नोकझोंक बढ़ते देखकर मौके पर क्षेत्राधिकारी सोरांव , थाना प्रभारी सोरांव मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर समझा-बुझाकर मामला को शांत कराया गया।
Comments
Post a Comment
वन फोर्थ (हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र/न्यूज पोर्टल) 7054273033