*खुदरा व्यापार को बचाने के लिए मेजारोड पहुंचा रथ यात्रा*
रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा
प्रयागराज / मेजा
*मेजारोड में सरकार की गलत नीतियों पर गरजे व्यापारी*
राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के द्वारा ऑनलाइन ट्रेडिंग बंद करने के समर्थन में व देश के खुदरा व्यापारी को बचाने तथा रोजगार बचाने के लिए राष्ट्रव्यापी व्यापार बचाओ रथयात्रा का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता के संबंधों में 15 दिसंबर को कानपुर के फूल बाग मैदान से कूच किया गया। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन जैसे ही मेजारोड चौराहे पर पहुंचा, आगवानी करने के लिए मेजारोड के व्यापार मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय व कृष्ण दास गुप्ता उर्फ नाथू ने सभी का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत के पश्चात अमित गुप्ता ने बताया कि बैंक आफ अमेरिका गैरिल लिंच की रिपोर्ट के अनुसार 700 अरब डालर का रिटेल बाजार जिसमें 90% जिम्मेदारी असंगठित क्षेत्र के ज्यादातर मोहल्लों में स्थित दुकान और संस्थानों की है। भारत में लगभग 7 करोड व्यापारी हैं, लगभग 28 करोड लोगों को रोजगार देने का काम करते हैं। देश के राजस्व में 35% योगदान देश के खुदरा व्यापारियों का है, लेकिन आज देश के व्यापारियों की दिक्कतें दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। जिससे प्रतिदिन रोजगार घट रहा है, और खुदरा व्यापार समाप्त होता जा रहा है। जिस तरफ से ऑनलाइन ट्रेडिंग (ई.व्यापार) संपूर्ण देश में विकराल रूप लेती जा रही है, उससे खुदरा व्यापार करने वाले व्यापारियों के लिए संकट का सामना करना पड़ रहा है।
व्यापार मंडल मेजारोड संरक्षक ईंजीनियर नित्यानंद उपाध्याय, अध्यक्ष विष्णु कांत उर्फ पप्पू उपाध्याय, सलाहकार कृष्ण दास उर्फ नाथू गुप्ता, मंत्री ओपी पाण्डेय, उपाध्यक्ष आकाश पाण्डेय, कोषाध्यक्ष सागर गुप्ता, सचिव अजय तिवारी सहित सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।
इससे पूर्व हड़िया क्षेत्र से गंगानदी पार कर रथयात्रा जैसे ही सिरसा नगर पंचायत में प्रवेश किया, नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम कृष्ण उर्फ पप्पू यादव व व्यापार मंडल अध्यक्ष सिरसा के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश केशरी के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। उक्त अवसर पर मुख्य रूप से एडवोकेट सत्य प्रकाश गुप्ता, सुशील कुमार केशरी, मंडल उपाध्यक्ष सभासद अंकित केशरी, पूर्व चेयरमैन रतन केशरी, बबलू व विजय बहादुर आदि लोग उपस्थित रहे।
रथयात्रा का नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन अमित गुप्ता द्वारा किया गया, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष नलिनी सिंह, ओंकार नाथ केसरवानी प्रदेश उपाध्यक्ष राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन व सतीश चंद्र केसरवानी अध्यक्ष इलाहाबाद गल्ला-तिलहन व्यापार मंडल उपस्थित रहे। समयाभाव के चलते रथयात्रा के भारतगंज कार्यक्रम को रद्द कर रात्रि विश्राम में परिवर्तित किया गया।
Comments
Post a Comment
वन फोर्थ (हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र/न्यूज पोर्टल) 7054273033