दुग्ध वाहन ने मारी स्कूटी सवार को टक्कर, मौके पर ही मौत

रिपोर्ट  - कैलाश विश्वकर्मा 

प्रयागराज / मेजा 

मेजा थाना क्षेत्र के सिरसा चौकी अंतर्गत रामनगर बाजार के चिरैया मोड़ (नहर के पास) तेज रफ्तार अनियंत्रित दुग्ध वाहन ने स्कूटी सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर से स्कूटी सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवबंश का पूरा निवासी शेषमणि यादव पुत्र हिंचलाल यादव व मोहनलाल भारतीया पुत्र सेवालाल निवासी बड़की बारी, शिवबंश का पूरा स्कूटी गाड़ी से घर ऊंचडीह बाजार की तरफ जा रहे थे। जैसे ही रामनगर के चिरैया मोड़ नहर के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही पारस डेयरी की गाड़ी ने स्कूटी सवारों को टक्कर मार दी।
टक्कर से शेषमणि यादव पुत्र हिंछलाल यादव निवासी शिवबंस राय का पूरा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। टककर से मोहनलाल भारतीया पुत्र सेवालाल निवासी बड़की बारी, शिवबंश का पूरा दुग्ध डेरी की गाड़ी के डाला में उछल कर जा गिरा। जिसे दुग्ध वाहन चालक मदरा में फेंककर भाग निकला। ग्रामीणों ने जेवनिया चौकी पर फोन कर सूचना दिया। जेवनिया चौकी इंचार्ज सुशील दुबे मौके पर पहुंच मोहनलाल को रामनगर हास्पिटल पहुंचाया जहां से उसे नगर हास्पिटल भेज दिया गया।
सूचना पर एसपी जमुनापार दीपेन्द्र नाथ चौधरी मौके पर पहुंच  शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजा । 

Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*