*ग्राम पंचायत रामनगर में भ्रष्टाचार का बोलबाला किया गया सरकारी धन का दुरुपयोग*
रिपोर्ट -कैलाश विश्वकर्मा
प्रयागराज /मेजा
ब्लॉक उरूवा के ग्राम पंचायत रामनगर में भ्रष्टाचार व्याप्त है जो इस समय अपने चरम सीमा पर है जिसको लेकर ग्रामवासियों में इस भ्रष्टाचार के प्रतिआक्रोश देखने को मिल रहा है । ग्राम पंचायत रामनगर प्रधान श्रीमती जीरा देवी बिंद के खिलाफ देवेश कुमार पुत्र कौशलेश कुमार और ग्राम वासियों का आरोप है कि प्रधान श्रीमती जीरा देवी के द्वारा विकास कार्यो जैसे सड़क निर्माण , नाली निर्माण , शौचालय निर्माण , हैंडपंप और प्रधानमंत्री आवास योजना आदि में घोर अनियमितता की गई है । जिसमें विकास कार्यो में वित्तीय दुरुपयोग किया गया है । जिसकी जांच जिला अधिकारी प्रयागराज के द्वारा पत्र संख्या 7682 शिकायत जांच दिनांक 14-1-19 को किया गया अनुपालन में सहायक अभियंता बेलन नहर प्रखंड प्रयागराज पत्र संख्या 100 दिनांक 21/01/ 2019 द्वारा हस्ताक्षरित जांच अधिकारी नामित किया गया निर्मित शौचालय की सूची में मजरा जाति अंकित नहीं है । सूची के अनूसार एक ही नाम से कई लाभार्थियों को शौचालय दिया गया है पति व पत्नी के नाम से अलग-अलग शौचालय दिया गया परंतु स्थलीय सत्यापन के दौरान शौचालय निर्मित नहीं पाऐ गये कुछ लाभार्थियों के शौचालय की मौके पर जांच की गई तो वर्ष 2017/18 में बनाऐ गये थे शौचालय के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है इसी तरह प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्मित आवासों की जांच की गई जिसमें कई आवास अपूर्ण पाये गये जांच के दौरान उक्त लोगों नें शिकायत किया गया की ग्राम प्रधान जीरा देवी बिंद अपने करीबियों को सुविधाएं दी हैँ । वास्तविक बात यह है कि अनुसूचित जाति के लोगों को भी सुविधाएं नहीं दिये है। वहीं 8 किलोमीटर सड़क का खड़ंजा निकालकर अपने निजी कार्य में ले रहे हैं जबकि नियम के अनुसार निकाली गयी ईंट सरकार के माध्यम से निलामी होनी चाहिए । वहीं पात्रौं को नजरअंदाज किया गया जो आवास पाने के योग्य थे । जोकि माननीय मुख्यमंत्री के ऐजेंडा बिंदु के विपरीत है । ग्राम पंचायत रामनगर में गलत अपात्र लोगों का पेंशन जॉब कार्ड बनाया गया है अपने करीबियों को रीबोर दिया गया है और हैंडपंप मरम्मत में करोड़ों रुपए सरकारी धन दुरुपयोग किया गया है । आरसीसी सड़क निर्माण में मानक के विपरीत कार्य कराया गया है सरकारी धन का अपव्यय किया गया है ग्रामवासियों का कहना है कि कई बार जिला स्तर और ब्लॉक स्तर से जांच किया गया लेकिन प्रधान श्रीमती जीरा देवी बिंद पर कोई कानूनी कार्यवाही नहीं की गई । बता दें कि इस भ्रष्टाचार के प्रति पिछले साल राम नगर पंचायत भवन पर देवेश कुमार और ग्रामवासियों की अगुवाई में 5 दिन तक धरना दिया गया । जब कि प्रधानमंत्री जी का नारा है कि सबका साथ सबका विकास जनता का पैसा जनता के विकास में लगाना चाहिए । लेकिन ग्राम पंचायत रामनगर में गरीबों का हक छीना जा रहा है और गरीबों को विकास के मुख्य धारा से वंचित किया जा रहा है । इस प्रकार ग्राम पंचायत रामनगर में प्रधान श्रीमती जीरा देवी द्वारा ग्रामवासियों के विकास और भविष्य को अंधकार की ओर ले जाने का कार्य कर रही है । जिससे ग्राम पंचायत रामनगर में समस्त ग्रामवासी प्रधान जीरा देवी बिंद के प्रति आक्रोश व्याप्त है । शासन और प्रशासन ध्यान नहीं दिया तो कभी भी कोई घटना घट सकती है ।
Comments
Post a Comment
वन फोर्थ (हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र/न्यूज पोर्टल) 7054273033