नव युवक एकादश क्रिकेट टूर्नामेंट हुआ संपन्न

रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा 

प्रयागराज / जसरा 

नव युवक एकादश  स्पोर्टिंग  क्रिकेट क्लब जसरा गांव  रेलवे स्टेशन के बगल विशाल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच  जसरा नई बाजार और ग्राम भारती के बीच खेला गया यह मैच 12 -12 ओवरों का खेला गया । मैच को देखने के लिए हजारों की संख्या में  दर्शक मौजूद दोनों ही टीमें एक दूसरे पर भारी पड़ रही थी  इसलिए  यह मैच काफी रोमांचक रहा । जिसमें जसरा नई बाजार की टीम विजेता हुई । विजेता टीम को  विजेता ट्राफी के साथ 10000 रुपए का नगद पुरस्कार   कमेटी की तरफ से दिया गया । तो वहीं पर उपविजेता टीम को उप विजेता ट्राफी  और 6000 रुपए का नगद पुरस्कार ग्राम प्रधान जसरा के द्वारा दिया गया । मुख्य अतिथि महेंद्र  कुमार केसरवानी ( प्रधान जसरा) कमेटी के मुख्य सदस्य अर्पित श्रीवास्तव,सोनू केसरवानी रामचंद्र सोनकर धर्मेंद्र कुमार कुशवाहा , राजीव कुशवाहा ,  रोहित प्रजापति , राजेश सोनकर ,  प्रदीप सोनकर , अरविंद कुशवाहा ,  सतीश कुमार बंसल ,  संजय बंसल आदि लोगों   के सौजन्य से क्रिकेट प्रतियोगिता कराया गया ।

Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*