*गंगा स्नान करने चाची संग गयी किशोरी की डूबने से हुई मौत*

रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा 

प्रयागराज / मेजा 

थाना क्षेत्र के तदरिया गांव निवासी अशोक कुमार सिंह की पुत्री आशू सिंह (14) मौनी अमावस्या पर अपनी चाची के साथ गंगा स्नान करने रैपुरा घाट पर गयी थी। घाट के किनारे एक नाव में चाची और भतीजी नहाने लगी। इसी बीच नाव पानी के बहाव में बहने लगी। अचानक बहती नाव को देख हड़बड़ाहट में आशू गंगा नदी में कूद गई और डूबने लगी। जबकि नाव बहते-बहते गंगा के दूसरे छोर पर चली गई। चाची रोती चिल्लाती रही लेकिन घाट पर कोई मौजूद नहीं था। जिसके कारण आंशू को बचाया नहीं जा सका। उक्त मामले की जानकारी जैसे ही मेजा पुलिस को हुई फोर्स के साथ कार्यवाहक थाना प्रभारी नित्यानंद सिंह मौके पर पहुंच स्थानीय मछुआरों की मदद से गंगा नदी में जाल डालकर आशू की खोज कराते रहे। घंटों खोजबीन के बाद गंगा नदी से मछुआरों ने आंशू के शव को बाहर निकाला। आशू छह बहनों और एक भाई में सबसे छोटी थी। आशू की लाश देखकर परिजनों में कोहराम मचा रहा।

Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*