लाला लक्ष्मी नारायण डिग्री कॉलेज सिरसा गेट के सामने से उचक्को ने उड़ाई बाइक

रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा 

प्रयागराज / मेजा 

 सिरसा चौकी के अंतर्गत लाला लक्ष्मी नारायण डिग्री कॉलेज सिरसा गेट के सामने अभिषेक वर्मा पुत्र सुरेश चंद वर्मा निवासी रामनगर अपनी बाइक यूपी 70 सी जेड  6178  ब्राउन  कलर पैशन प्रो खड़ी करके कॉलेज के अंदर गया। टीचर से कुछ पूछने के लिए । आधे घंटे के बाद बाहर आने पर देखा कि  गेट के सामने से गाडी़ गायब है। उसके बाद उन्होंने अगल-बगल पूछताछ की काफी खोजबीन किया लेकिन गाड़ी का कुछ पता नहीं चला। तब जाकर परिजनों को सूचना दी। परिजन सिरसा चौकी पर पहुंचकर तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग किया। सिरसा चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार मिश्र ने कहा जांच कर कारवाई किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*