किसानों के द्वारा फसलों का बीमा कराये जाने के उपरांत भी बीमा कंपनियो द्वारा नहीं किया जा रहा भुगतान
रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा
प्रयागराज
किसानों के द्वारा अपने फसल की सुरक्षा के लिए विभिन्न बैंकों से अपनी फसलो का बीमा कराया गया था । पर धान की फसल तैयार होने के बाद हुई अचानक बारिश से पूरी फसल ही तहस-नहस हो गई | जिसके बाद किसानों के द्वारा उक्त बीमा कंपनियों को मैसेज दे कर मौके पर पहुंच कर के हुए नुकसान का मूल्यांकन कर मुआवजे की अपील की गयी | वहीं क्षेत्रीय हल्का लेखपालों के द्वारा भी बारिश के कारण खराब हुई धान की फसल का मूल्यांकन किया गया | लेकिन उसके बावजूद भी बीमा कंपनियों ने किसानों के नुकसान हुए धान का मुआवजा देने में आनाकानी करती रही | जिसके कारण किसानों ने जनसुनवाई पोर्टल पर भी ऑनलाइन शिकायत की लेकिन वहां से भी कोई कार्यवाही ना होने के कारण इस बार क्षेत्रीय किसानों के द्वारा बैंकों के कहने के बाद भी फसल बीमा नहीं कराया गया | वहीं क्षेत्रीय किसानों ने बताया कि केसीसी लेते समय शाखा प्रबंधकों ने उन्हें बीमा कराने के लिए पुनः जोर दबाव दिया | लेकिन सभी किसानों ने एक स्वर में फसल बीमा कराने से इंकार कर दिया | और किसानों ने बैंकों के शाखा प्रबंधकों से बताया कि जब उनकी फसलों के नुकसान होने पर बीमा कंपनी किसी प्रकार की सहायता नहीं करती तो वे फसल बीमा क्यों कराएं |
Comments
Post a Comment
वन फोर्थ (हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र/न्यूज पोर्टल) 7054273033