दसवीं मोहर्रम ताजिया जुलूस प्रशासन की मुस्तैदी व संभ्रांत लोगों के सहयोग से सकुशल संपन्न
रिपोर्ट -कैलाश विश्वकर्मा
प्रयागराज /माण्डा
क्षेत्र के दसवीं मोहर्रम ताजिया जुलूस प्रशासन की मुस्तैदी व संभ्रांत लोगों के सहयोग से सकुशल संपन्न कराया गया । ताजिया जुलूस को लेकर दिघिया माण्डा थाना क्षेत्र में एडवोकेट दीना नाथ मिश्र से रास्ते का विवाद चल रहा था । जिसमें उपाध्यक्ष मेजा समाजवादी पार्टी के जय शंकर भारती व एसपी , एसडीएम के अथक प्रयास से सुलझाया गया । दिघिया मोहर्रम का जुलूस बड़ी शांति पूर्ण तरीके से निकाला गया ताजिया के जुलूस में सैकड़ों लोगों ने हजरत इमाम हुसैन शहीदों को याद कर अकीदत पेश की । नगर क्षेत्र के लोगों द्वारा ताजियादारो ने कर्बला में ले जाकर दफनाया गया मौके पर एडीएम प्रशासन विजय शंकर दुबे, एसपी क्राइम आशुतोष मिश्र , एसपी यमुनापार दीपेंद्र नाथ चौधरी , एसडीएम मेजा दया शंकर पाठक , सीओ मेजा सही राम आर्य नें जुलूस का मुआयना करते नजर आए । सुरक्षा व्यवस्था में माण्डा एसओ प्रिंस दीक्षित , कोराव एसओ अवन कुमार दीक्षित , बारा जयप्रकाश साही , खीरी संतोष कुमार शुक्ला , चौकी प्रभारी भारतगंज सूर्य प्रकाश दुबे दिघिया केके बाजपेई , जेवनीया सुशील दुबे आदि पुलिस व पीएसी जवान मौजूद रहे ।
Comments
Post a Comment
वन फोर्थ (हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र/न्यूज पोर्टल) 7054273033